
Engineer’s Day अभियन्ता दिवस
आप जिस मोबाइल या लैपटॉप से हमारा content पढ़ रहे हैं उसे भी किसी इंजीनियर ने ही बनाया है। आइये जानते हैं Engineer’s Day क्यों मनाया जाता है।
अभियन्ता दिवस (Engineer’s Day) क्यों मनाया जाता है?
Engineer’s Day हर साल 15 सितंबर को मनाया जाता है। Engineer’s Day को हिन्दी में अभियन्ता दिवस कहा जाता है। यह दिन महान इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की याद में मनाया जाता है। डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1860 को मैसूर (कर्नाटक) के कोलार जिले में हुआ था। डॉ. मोक्षगुंडम जी को कर्नाटक का भागीरथ भी कहा जाता है। इन्होंने कृष्णराज सागर बांध के निर्माण का मुख्य योगदान दिया था जो कर्नाटक मे बना है।
हैदराबाद सिटी को बनाने का पूरा श्रेय विश्वेश्वरैया जी को ही जाता है। उन्होंने वहां एक बाढ़ सुरक्षा प्रणाली तैयार की थी, जिसके बाद पूरे भारत में उनका नाम हो गया। विश्वेश्वरैया जी को मॉडर्न मैसूर स्टेट का पिता भी कहा जाता है। उनके योगदान के कारण उन्हें वर्ष 1955 में भारत के सर्वोच्च राज्य पुरस्कार “भारत रत्न” से सम्मानित किया गया था।
Engineer’s Day कहाँ कहाँ मनाया जाता है ?
अभियंता दिवस सिर्फ भारत में ही नहीं मनाया जाता बल्कि कई अन्य देशों में भी यह दिवस मनाया जाता है। जैसे कि- आइसलैंड में 10 अप्रैल को, अर्जेंटीना में 16 जून को, बांग्लादेश में 7 मई को, कोलंबिया में 17 अगस्त को, इटली में 15 जून को, तुर्की में 5 दिसंबर को, ईरान में 24 फरवरी को, पेरु मे 8 जून को, बेल्जियम में 20 मार्च को और रोमानिया में 14 सितंबर को अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
आप सभी को अभियन्ता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
TELEGRAM GROUP LINK 1 – CLICK HERE
TELEGRAM GROUP LINK 2 – CLICK HERE