विश्व हिन्दी दिवस 2023

विश्व हिन्दी दिवस 2023

Welcome to our website “Science ka Mahakumbh”. A INTERESTING FACTS be published here on a daily basis with exclusive content. The questions posted here will be helpful in various upcoming competitive exams and daily life.

हमारी वेबसाइट “Science ka Mahakumbh” में आपका स्वागत है। रोचक तथ्य का एक सेट यहां दैनिक आधार पर प्रकाशित किया जाएगा। यहां पोस्ट किए गए प्रश्न विभिन्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं और दैनिक जीवन में सहायक होंगे।

विश्व हिन्दी दिवस 2023 : आइये जानते हैं आज का दिन हम सभी के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

TELEGRAM GROUP LINK 1CLICK HERE
FOLLOW US IN INSTAGRAMCLICK HERE
TELEGRAM GROUP LINK 2CLICK HERE
विश्व हिन्दी दिवस 2023
विश्व हिन्दी दिवस 2023

आज है विश्व हिन्दी दिवस। हिंदी हमारी मातृभाषा है। हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया है। आइए जानते हैं हिन्दी दिवस और इस वर्ष की हिन्दी दिवस थीम के बारे में-

हिंदी दिवस की थीम है

आज सारा विश्‍व ‘वर्ल्‍ड हिंदी डे’ (World Hindi Day) मना रहा है। हर वर्ष 10 जनवरी को विश्‍व में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और जागरुकता फैलाने के उद्देश्‍य से इसे मनाया जाता है। आज ही के दिन साल 2006 में पीएम मनमोहन सिंह ने हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए साल 2006 में प्रति वर्ष 10 जनवरी को हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की थी। इस वर्ष की हिंदी दिवस की थीम है ‘हिंदी को जनमत की भाषा बनाना, बगैर उनकी मातृभाषा की महत्‍ता को भूले’।

दुनिया की चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा

हिंदी दुनिया भर में 26 करोड़ से अधिक लोगों द्वारा बोली जाने वाली एक इंडो-आर्यन भाषा है। यह दुनिया की चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। यह भारत सरकार की राजकीय भाषा है और अंग्रेजी के साथ भारत की दो आधिकारिक भाषाओं में से एक है।

पहला विश्व हिंदी सम्मेलन कहाँ हुआ था

पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में हुआ था। वर्ष 1975 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन किया था। इसके बाद से भारत समेत संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, मॉरीशस, त्रिनिदाद और टोबैगो जैसे विभिन्न देशों में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया। विश्व में हिन्दी का विकास करने और एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसका प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शुरुआत की गई।

हिंदी कब बनी राजभाषा?

हिंदी को राजभाषा का दर्जा 14 सितंबर 1949 को मिला है। संविधान के भाग 17 में इससे संबंधित महत्‍वपूर्ण प्रावधान भी किए गए हैं। संविधान के अनुच्छेद 343 और 351के अनुसार हम राजभाषा हिंदी का अधिकतम प्रयोग करते हुए प्रचार प्रसार बढ़ा सकते हैं ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!