Mahendra Singh Dhoni Records : Test, T-20, One Day & IPL

Mahendra Singh Dhoni Records : Test, T-20, One Day & IPL

Welcome to our website “Science ka Mahakumbh”. A INTERESTING FACTS be published here on a daily basis with exclusive content. The questions posted here will be helpful in various upcoming competitive exams and daily life.

हमारी वेबसाइट “Science ka Mahakumbh” में आपका स्वागत है। रोचक तथ्य का एक सेट यहां दैनिक आधार पर प्रकाशित किया जाएगा। यहां पोस्ट किए गए प्रश्न विभिन्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं और दैनिक जीवन में सहायक होंगे।

Mahendra Singh Dhoni Records : Test, T-20, One Day & IPL

TELEGRAM GROUP LINK 1CLICK HERE
FOLLOW US IN INSTAGRAMCLICK HERE
TELEGRAM GROUP LINK 2CLICK HERE
Mahendra Singh Dhoni Records : Test, T-20, One Day & IPL
Mahendra Singh Dhoni Records : Test, T-20, One Day & IPL

आज हम आपको भारत के सबसे सफल कप्तान के बारे में बताने जा रहे हैं। धोनी ने भारत को आईसीसी के सभी बड़े खिताब जिताए है। इसके अलावा धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपरकिंग्स को भी चार बार खिताब दिला चुके हैं। आइये जानते हैं कि धोनी के नाम कितने सारे रिकार्ड है जिन्हें तोड़ पाना शायद नामुमकिन है।

कप्तानी का रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी भारत के 251वें टेस्ट, 157वें वनडे और दूसरे टी20 खिलाड़ी हैं। माही ने सबसे ज्यादा 332 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड भी बनाया है। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट (60), वनडे (200) और टी20 अंतरराष्ट्रीय (72) में कप्तानी का रिकॉर्ड बनाया है। धोनी की कप्तानी में 200 वनडे में से 110 मैचों में जीत हासिल की और सिर्फ 74 में हार सामना करना पड़ा। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम के जीतने का प्रतिशत 59.52 का रहा। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट (27), वनडे (110) और टी20 अंतरराष्ट्रीय (41) जीतने वाले कप्तान भी धोनी है। सबसे ज्यादा 255 टी20 मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड और 150 टी20 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाने वाले विश्व के एकमात्र कप्तान धोनी है।

सबसे कम पारियों में आईसीसी रैंकिंग

महेंद्र धोनी वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम पारियों में आईसीसी रैंकिंग में पहले स्थान हासिल किया था। उन्होंने अपने डेब्यू के बाद सिर्फ 42 पारियों में ही वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया था।

आईसीसी के सभी खिताब जीतने वाले कप्तान धोनी

आईसीसी के सभी ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। माही की कप्तानी में सबसे पहले भारत ने 2007 टी 20 विश्व कप का खिताब जीता। इसके बाद 2011 में वनडे विश्व कप का खिताब और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी

सबसे ज्यादा बार नॉट आउट

वनडे में सबसे ज्यादा बार नॉट आउट – 84  रहने का विश्व रिकॉर्ड भी धोनी के नाम हैं।

छक्के लगाने का रिकॉर्ड

वनडे में भारत की ओर से दूसरे स्थान पर सबसे ज्यादा छक्के – 229 लगाने के वाले खिलाड़ी माही है। वनडे में सबसे ज्यादा 9 बार छक्के से मैच जितवाने का विश्व रिकॉर्ड भी माही के नाम हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा छक्के – 204 लगाने का विश्व रिकॉर्ड धोनी के नाम हैं।

विकेटकीपिंग में धोनी के रिकॉर्ड

धोनी ने टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच – 256 और सबसे ज्यादा स्टंपिंग – 38 किया है। वनडे में सबसे ज्यादा कैच – 321 और सबसे ज्यादा स्टंपिंग – 123 किया है। टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा कैच – 57 और सबसे ज्यादा स्टंपिंग – 34 किया है। टी20 क्रिकेट में विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा 151 कैच और 77 स्टंपिंग किया है। वनडे में किसी भी विकेटकीपर बल्लेबाज के सर्वाधिक स्कोर का विश्व रिकॉर्ड – 183* vs श्रीलंका, जयपुर, 2005 भी धोनी के नाम हैं।

10000 रन का रिकॉर्ड

वनडे में 10000 रन का रिकॉर्ड, भारत से सिर्फ पांच और विश्व के सिर्फ 13 बल्लेबाजों के नाम यह रिकॉर्ड है। सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय (98) खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी धोनी है। 300 वनडे खेलने वाले सिर्फ छठे भारतीय खिलाड़ी माही है।

IPL मे धोनी का Power

Dhoni के बिना IPL अधूरा सा लगता है। IPL मे धोनी ने 234 मैच खेले हैं। 4978 रन बनाए हैं। 24 अर्धशतक, 346 चौके, 229 छक्के लगाए हैं। डेथओवर्स में सबसे ज्यादा 2507 रन बनाने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम हैं। एमएस धोनी ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल खिताब दिलाया है। धोनी ने नंबर 3 से 7 तक बल्लेबाजी करते हुए 50+ स्कोर किया है। आईपीएल में 20वें ओवर में 500+ से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। आईपीएल के इतिहास में 100+ मैच जीतने वाले कप्तान भी माही है।

वह आईपीएल में अपने खुद के कोच की कप्तानी करने वाले एकमात्र खिलाड़ी भी हैं। IPL में सबसे ज्‍यादा खिलाड़ियों को आउट करने वाले विकेटकीपर भी माही है। धोनी 8 बार चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के लिए और 1 बार  राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की तरफ से आईपीएल फाइनल खेल चुके हैं। IPL के 20वें ओवर में धोनी ने 51 छक्के, 637 रन, 244 स्ट्राइक रेट के साथ बनाया है।

How much is Mahendra Singh Dhoni worth –  Rs. 767 crores

Dhoni Age – 41 years

When did MS Dhoni retire? – 15 August 2020

Dhoni Jersey Number – 7

Dhoni Wife Name – Sakshi Singh Rawat

Dhoni Birthday – 7 July 1981

Who is the fastest stumping in history? – 0.08

धोनी का पहला विकेट कौन है? – विंडीज के बल्लेबाज ट्रैविस डॉवलिन 

धोनी की सफलता का राज क्या है? – ‘भावहीन’ और ‘प्रतिक्रियाहीन’ होने की क्षमता

SECTIONS
LIST OF ALL QUIZZES
IMPORTANT STATIC GK FOR ALL EXAMS
IMPORTANT TEST SERIES FOR ALL EXAMS
CURRENT AFFAIRS
INTERESTING FACTS FOR ALL EXAMS
BRAIN TEASER
FREE SUBJECT WISE NOTES FOR ALL EXAMS
कवि और कहानीकार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!