लिंग की परिभाषा भेद और उदाहरण ling in Hindi DOWNLOAD FREE PDF

लिंग की परिभाषा भेद और उदाहरण ling in Hindi DOWNLOAD FREE PDF

हमारी वेबसाइट “Science ka Mahakumbh” में आपका स्वागत है। हिंदी के प्रश्नों का एक सेट यहां दैनिक आधार पर प्रकाशित किया जाएगा। यहां पोस्ट किए गए प्रश्न विभिन्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे एसएससी, रेलवे (एनटीपीसी), बैंकिंग, सभी राज्य परीक्षाओं, यूपीएससी, आदि) में सहायक होंगे।

TELEGRAM GROUP LINK 1CLICK HERE
FOLLOW US IN INSTAGRAMCLICK HERE
YOUTUBE CHANNELCLICK HERE
TELEGRAM GROUP LINK 2CLICK HERE
लिंग की परिभाषा भेद और उदाहरण ling in Hindi DOWNLOAD FREE PDF
लिंग की परिभाषा भेद और उदाहरण ling in Hindi DOWNLOAD FREE PDF

लिंग की परिभाषा भेद और उदाहरण

शब्द के जिस रूप से पुरुष या स्त्री जाति का बोध हो, उसे लिंग कहते हैं। लिंग संस्कृत भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है “निशान” या “चिन्ह”।

लिंग के भेद

लिंग के मुख्यतः तीन भेद होते हैं-

1. पुल्लिंग (पुरुष जाति)

2. स्त्रीलिंग (स्त्री जाति)

पुल्लिंग किसे कहते है?

शब्द का वह रूप जिससे पता लगाया जाता है कि वह पुरुष जाति का है, उन्हें पुल्लिंग कहा जाता है। जैसे- बेटा, कुता, लड़का, घोड़ा भेंड आदि।

पुल्लिंग शब्दों की पहचान

पर्वतों के नाम:- हिमालय, विंध्याचल, अरावली, कैलाश, आल्पस।

महीनों के नाम:- अंग्रेज़ी एवं भारतीय महीनों के नाम।

दिन या वारों के नाम:- सोमवार, मंगलवार, शनिवार, रविवार, बुधवार, गुरूवार, शुक्रवार।

देशों के नाम:- भारत, अमेरिका, चीन, रूस, फ्रांस, इंडोनेशिया। अपवाद – श्रीलंका (स्त्रीलिंग)

ग्रहों के नाम:- सूर्य, चंद्रमा, मंगल, शुक्र, राहु, केतु, अरुण, वरुण, यम। अपवाद – पृथ्वी (स्त्रीलिंग)

धातुओं के नाम:- सोना, ताम्बा, पीतल, लोहा। अपवाद – चाँदी (स्त्रीलिंग)

वृक्षों के नाम:- नीम, बरगद, बबूल, आम, पीपल, अशोक। अपवाद – इमली (स्त्रीलिंग)

अनाजों के नाम:- चावल, गेहूँ, बाजरा, जौ। अपवाद – ज्वार (स्त्रीलिंग)

द्रव पदार्थों के नाम:- तेल, घी, दूध, शर्बत, मक्खन, पानी। अपवाद – लस्सी, चाय (स्त्रीलिंग)

समय सूचक नाम:- क्षण, सेकण्ड, मिनट, घण्टा, दिन, सप्ताह, पक्ष, माह। अपवाद – रात, सायं, सन्ध्या, दोपहर (स्त्रीलिंग)

वर्णमाला के वर्ण:- इ, ई तथा ऋ को छोड़कर सभी स्वर तथा क से ह तक के व्यंजन।

समुद्रों के नाम :- हिन्द महासागर, प्रशान्त महासागर, अरब सागर।

मूल्यवान पत्थर एवं रत्नों के नाम:- हीरा, पुखराज, नीलम, पन्ना, मोती, माणिक्य। अपवाद – मणि (स्त्रीलिंग)

शरीर के अंगों के नाम:- सिर, बाल, नाक, कान, दाँत, गाल, हाथ, पैर, अँगूठा, घुटना, टखना, नाख़ून, ओंठ, मुँह। अपवाद – गर्दन, जीभ, अंगुली,

देवताओं के नाम:- इन्द्र, यम, वरुण, ब्रह्मा, विष्णु, महेश।

स्त्रीलिंग किसे कहते हैं?

शब्द का वह रूप जिससे पता लगाया जाता है कि वह स्त्री जाति है, उन्हें स्त्रीलिंग कहा जाता है। जैसे- बेटी, पुत्री, शिक्षिका, गाय, मोरनी आदि।

स्त्रीलिंग शब्दों की पहचान

तिथियों के नाम – प्रथमा, द्वितीय, एकादशी, अमावस्या, पूर्णिमा इत्यादि।

भाषाओँ के नाम – हिंदी, अंग्रेज़ी, उर्दू इत्यादि।

लिपियों के नाम – देवनागिरी, रोमन, अरबी, फ़ारसी इत्यादि।

बोलियों के नाम – ब्रज, राजस्थानी, हरयाणवी, जयपुरी इत्यादि।

नदियों के नाम – गंगा, व्यास, सतलज इत्यादि।

नक्षत्रों के नाम – रोहिणी, अश्विनी, भरणी इत्यादि।

देवियों के नाम – दुर्गा, काली, उमा इत्यादि।

महिलाओं के नाम – कमला, विमला, ममता, राधा इत्यादि।

लताओं के नाम – अमर, बेल, मालती इत्यादि।

लिंग के उदाहरण

पुल्लिंग स्त्रीलिंगपुल्लिंग स्त्रीलिंग
राजारानीबैलगाय
अनुजअनुजाअभिनेताअभिनेत्री
ताऊताईवीरवीरांगना
अभिमानीअभिमानिनीअहीरअहीरनी
इंद्रइंद्राणीआयुष्मानआयुष्मती
पितामाताजुलाहाजुलाहिन
ऊँटऊँटनीओझाओझाइन
बाबूबबुआइनकहारकहारिन
नर मछली  मछलीकविकवयित्री
बनियाबनियाइनगुणवानगुणवती
कहारकहारिनकुम्हारकुम्हारिन
कौआमादा कौआगधागधी
नाईनाइनसत्यवानसत्यवती
गायकगायिकानर गिलहरी  गिलहरी
भगवानभगवतीबुद्धिमानबुद्धिमती
गीदड़गीदड़ीगुड्डागुड़िया
आयुष्मानआयुष्मतीसुनारसुनारिन
गुरूगुरूआइनचिड़ाचिड़िया
भाग्यवानभाग्यवतीपंडितपंडिताइन
गोरागोरीविद्वानविदुषी
साधुसाध्वीदूल्हादुल्हन

TELEGRAM GROUP LINK 1CLICK HERE
FOLLOW US IN INSTAGRAMCLICK HERE
YOUTUBE CHANNELCLICK HERE
TELEGRAM GROUP LINK 2CLICK HERE
SECTIONS
LIST OF ALL QUIZZES
IMPORTANT STATIC GK FOR ALL EXAMS
IMPORTANT TEST SERIES FOR ALL EXAMS
CURRENT AFFAIRS
INTERESTING FACTS FOR ALL EXAMS
BRAIN TEASER
FREE SUBJECT WISE NOTES FOR ALL EXAMS
कवि और कहानीकार

Furthermore, you can visit other subject pages for more questions.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!