क्रिया विशेषण की परिभाषा भेद और उदाहरण kriya visheshan in Hindi DOWNLOAD FREE PDF

क्रिया विशेषण की परिभाषा भेद और उदाहरण kriya visheshan in Hindi DOWNLOAD FREE PDF

हमारी वेबसाइट “Science ka Mahakumbh” में आपका स्वागत है। हिंदी के प्रश्नों का एक सेट यहां दैनिक आधार पर प्रकाशित किया जाएगा। यहां पोस्ट किए गए प्रश्न विभिन्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे एसएससी, रेलवे (एनटीपीसी), बैंकिंग, सभी राज्य परीक्षाओं, यूपीएससी, आदि) में सहायक होंगे।

TELEGRAM GROUP LINK 1CLICK HERE
FOLLOW US IN INSTAGRAMCLICK HERE
YOUTUBE CHANNELCLICK HERE
TELEGRAM GROUP LINK 2CLICK HERE
क्रिया विशेषण की परिभाषा भेद और उदाहरण kriya visheshan in Hindi DOWNLOAD FREE PDF
क्रिया विशेषण की परिभाषा भेद और उदाहरण kriya visheshan in Hindi DOWNLOAD FREE PDF

क्रिया विशेषण परिभाषा

वह शब्द जो हमें क्रिया की विशेषता के बारे में बताते हैं, वे शब्द क्रिया विशेषण कहलाते हैं। जैसे – जल्दी, धीरे-धीरे, कल, पिछले सप्ताह, यहाँ, वहाँ, आज, दैनिक, कभी नहीं, कभी-कभार, अत्यंत, वार्षिक आदि।

क्रिया विशेषण के उदाहरण

1. वह धीरे-धीरे चलता है।

2. चीता तेज़ दौड़ता है।

3. शेर धीरे-धीरे आगे बढ़ता है।

4. मयंक धीरे चलता है।

5.मैंने सुबह खाना खाया था।

6. मैं शाम को खेलता हूँ।

वह प्रतिदिन पूजा करता है।

क्रिया विशेषण के भेद

A. अर्थ के आधार पर क्रिया विशेषण के भेद

अर्थ के आधार पर क्रिया विशेषण के चार भेद होते हैं:

1. कालवाचक क्रिया विशेषण

2. रीतिवाचक क्रिया विशेषण

3. स्थानवाचक क्रिया विशेषण

4. परिमाणवाचक क्रिया विशेषण

कालवाचक क्रिया विशेषण किसे कहते हैं

वो क्रिया विशेषण शब्द जो क्रिया के होने के समय के बारे में बताते हैं, कालवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं। जैसे- परसों, पहले, पीछे, कभी, अब तक, अभी-अभी, बार-बार।

कालवाचक क्रिया विशेषण के उदाहरण

1. श्यामू कल मेरे घर आया था।

2. परसों बरसात होगी।

3. मैंने सुबह खाना खाया था।

4. मैं शाम को खेलता हूँ।

रीतिवाचक क्रिया विशेषण किसे कहते हैं

ऐसे क्रिया विशेषण शब्द जो किसी क्रिया के होने की विधि या तरीके के बारे में बताते हैं, वह शब्द रीतिवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं।

रीतिवाचक क्रिया विशेषण के उदाहरण

1. अचानक काले बादल घिर आए।

2. अमित ध्यान पूर्वक पढ़ रहा है।

3. रमेश धीरे -धीरे चलता है।

4. वह तेज भागता है।

स्थानवाचक क्रिया विशेषण किसे कहते हैं

वे शब्द जो क्रिया के होने के स्थान का बोध कराते हैं, वे शब्द स्थानवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं। जैसे:- यहाँ, वहाँ, कहाँ, जहाँ, तहाँ, सामने, नीचे, ऊपर, आगे, भीतर, बाहर, दूर, पास, अंदर, किधर, इस ओर, उस ओर, इधर, उधर, जिधर, दाएँ, बाएँ, दाहिने आदि।

स्थानवाचक क्रिया विशेषण के उदाहरण

1. तुम अन्दर जाकर बैठो।

2. मैं बाहर खेलता हूँ।

3. उमेश यहां सोता है।

परिमाणवाचक क्रिया विशेषण किसे कहते हैं

जो अविकारी शब्द किसी क्रिया के परिमाण अथवा निश्चित संख्या का बोध कराते हैं, उन्हें परिमाणवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं। जैसे- बहुत, अधिक, अधिकाधिक, पूर्णतया, सर्वथा, कुछ, थोड़ा, काफ़ी, केवल, यथेष्ट, इतना, उतना, कितना, थोड़ा-थोड़ा, तिल-तिल, एक-एक करके, पर्याप्त; आदि ,जितना कुछ।

परिमाणवाचक क्रिया विशेषण के उदाहरण

1. तुम्हे थोडा अधिक पढ़ना है।

2. तम्हे ज्यादा सुनना चाहिए।

3. केवल एक घंटे सोना स्वास्थ के लिए हानिकारक है।

B. प्रयोग के आधार पर क्रिया विशेषण के भेद

प्रयोग के आधार पर क्रियाविशेषण के तीन भेद होते हैं :

1. साधारण क्रिया विशेषण

2. सयोंजक क्रिया विशेषण

3. क्रिया विशेषण

साधारण क्रिया विशेषण किसे कहते हैं

ऐसे क्रिया विशेषण शब्द जिनका प्रयोग वाक्य में स्वतंत्र होता है, वे शब्द साधारण क्रिया विशेषण कहलाते हैं।

साधारण क्रिया विशेषण के उदाहरण

1. अरे! तुम कब आए?

2. हाय! यह क्या हो गया।

3. अरे! वह लड़का कहाँ चला गया?

4. बेटा जल्दी आओ।

सयोंजक क्रिया विशेषण किसे कहते हैं

जिन क्रिया विशेषणों का सम्बन्ध किसी उपवाक्य से होता है, वह शब्द सयोंजक क्रिया विशेषण कहलाते हैं।

सयोंजक क्रिया विशेषण के उदाहरण

1. जहाँ तुम अभी खड़े हो, वहां घर हुआ करता था।

2. जहां तुम जाओगे, वहीँ मैं जाऊँगा।

3. यहाँ हम चल रहे हैं, वहां वो दौड़ रहे हैं।

अनुबद्ध क्रिया विशेषण किसे कहते हैं

ऐसे शब्द जो निश्चय के लिए कहीं भी प्रयोग कर लिए जाते हैं वे शब्द अनुबद्ध क्रियाविशेषण कहलाते हैं। 

अनुबद्ध क्रिया विशेषण के उदाहरण

1. यह काम तो गलत ही हुआ है।

2. आपके आने भर की देर है।

C. रूप के आधार पर क्रिया विशेषण के भेद

रूप के आधार पर क्रिया विशेषण के तीन भेद होते हैं :

1. मूल क्रिया विशेषण

2. स्थानीय क्रिया विशेषण

3. योगिक क्रिया विशेषण

मूल क्रिया विशेषण किसे कहते हैं

जो दूसरे शब्दों में प्रत्यय लगाए बिना बनते हैं अथार्त जो शब्द दूसरे शब्दों से मिलकर नहीं बनते, उन्हें मूल क्रिया-विशेषण कहते हैं। जैसे: – पास, दूर, ऊपर, आज, सदा, अचानक, फिर, नहीं, ठीक आदि।

स्थानीय क्रिया विशेषण किसे कहते हैं

ऐसे अन्य शब्द-भेद जो बिना अपने रूप में बदलाव किए किसी विशेष स्थान पर आते हैं, वे स्थानीय क्रिया विशेषण कहलाते हैं।

स्थानीय क्रिया विशेषण के उदाहरण

1. वह अपना पाठ पढे़गा।

2. तुम दौड़कर चलते हो।

योगिक क्रिया विशेषण किसे कहते हैं

जो दूसरे शब्दों में प्रत्यय या पद आदि लगाने से बनते हैं उन्हें यौगिक क्रियाविशेषण कहते हैं।

संज्ञा से यौगिक क्रिया विशेषण :-

जैसे :- सवेरे, सायं, आजन्म, क्रमशः, प्रेमपूर्वक, रातभर, मन से आदि।

सर्वनाम से यौगिक क्रिया विशेषण :-

जैसे : यहाँ, वहाँ, अब, कब, इतना, उतना, जहाँ, जिससे आदि।

विशेषण से क्रिया विशेषण :-

जैसे :- चुपके, पहले, दूसरे, धीरे आदि।

क्रिया से क्रिया विशेषण :-

जैसे :- खाते, पीते, सोते, उठते, बैठते, जागते आदि।

TELEGRAM GROUP LINK 1CLICK HERE
FOLLOW US IN INSTAGRAMCLICK HERE
YOUTUBE CHANNELCLICK HERE
TELEGRAM GROUP LINK 2CLICK HERE
SECTIONS
LIST OF ALL QUIZZES
IMPORTANT STATIC GK FOR ALL EXAMS
IMPORTANT TEST SERIES FOR ALL EXAMS
CURRENT AFFAIRS
INTERESTING FACTS FOR ALL EXAMS
BRAIN TEASER
FREE SUBJECT WISE NOTES FOR ALL EXAMS
कवि और कहानीकार

Furthermore, you can visit other subject pages for more questions.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!