मकर संक्रांति

मकर संक्रांति कब है 14 को या 15 जनवरी को? आइए जानते हैं…

Welcome to our website “Science ka Mahakumbh”. A INTERESTING FACTS be published here on a daily basis with exclusive content. The questions posted here will be helpful in various upcoming competitive exams and daily life.

हमारी वेबसाइट “Science ka Mahakumbh” में आपका स्वागत है। रोचक तथ्य का एक सेट यहां दैनिक आधार पर प्रकाशित किया जाएगा। यहां पोस्ट किए गए प्रश्न विभिन्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं और दैनिक जीवन में सहायक होंगे।

मकर संक्रांति कब है 14 को या 15 जनवरी को? आइए जानते हैं…

TELEGRAM GROUP LINK 1CLICK HERE
FOLLOW US IN INSTAGRAMCLICK HERE
TELEGRAM GROUP LINK 2CLICK HERE
मकर संक्रांति
मकर संक्रांति

हर साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाती है पर इस बार 15 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी। आइये जानते हैं कि मकर संक्रांति मनाने का शुभ मुहूर्त क्या है? मकर संक्रांति 14 की जगह 15 जनवरी को क्यों मनाया जा रहा है?

इस दिन खिचड़ी भी खाई जाती है और दान भी की जाती है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होता है, जिसका अर्थ है कि सूर्य उत्तर दिशा की ओर बढ़ता है। मकर संक्रांति के दिन से ही मौसम परिवर्तन की शुरुआत होने लगती है। उत्तर भारत में इस पर्व को ‘मकर सक्रांति, पंजाब में लोहडी, गढ़वाल में खिचडी संक्रांति, गुजरात में उत्तरायण, तमिलनाडु में पोंगल, जबकि कर्नाटक, केरल तथा आंध्र प्रदेश में इसे केवल संक्रांति कहते हैं। असम में इस त्योहार को बिहू के नाम से मनाया जाता है।

मकर संक्रांति 14 जनवरी की जगह 15 जनवरी को क्यों मनाई जा रही है?

14 जनवरी 2023 के दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि मे रात 8 बजे के आस – पास प्रवेश करेगे जिसके बाद सूर्योदय सीधे 15 जनवरी 2023 के दिन होगा इसीलिए इस बार मकर संक्रान्ति का त्यौहार 15 जनवरी 2023 के दिन ही मनाया जा रहा है।

मकर संक्रांति पर दान क्यों किया जाता है?

मकर संक्रांति के दिन दान करना शुभ होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की आराधना एवं सूर्य देव एवं शनि देव से संबंधित वस्तुओं का दान करने व्यक्ति के अंदर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। दान का अर्थ है, शरीर की नकारात्मक ऊर्जा को दान योग्य वस्तु के द्वारा शरीर से बाहर निकालना। दान में आप गुड़, तिल, खिचड़ी, उड़द की दान, नमक, तेल, कंबल, गर्म वस्त्र इत्यादि दे सकते हैं।

मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त (Makar Sankranti 2023 Shubh Muhurat)

मकर संक्रांति इस बार 15 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी। मकर संक्रांति की शुरुआत 14 जनवरी 2023 को रात 08 बजकर 43 मिनट पर होगी। मकर संक्रांति का पुण्य काल मुहूर्त 15 जनवरी को सुबह 06 बजकर 47 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन शाम 05 बजकर 40 मिनट पर होगा। महापुण्य काल सुबह 07 बजकर 15 मिनट से सुबह 09 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। मकर संक्रांति के दिन पुण्य और महापुण्य काल में स्नान और दान करना चाहिए।

SECTIONS
LIST OF ALL QUIZZES
IMPORTANT STATIC GK FOR ALL EXAMS
IMPORTANT TEST SERIES FOR ALL EXAMS
CURRENT AFFAIRS
INTERESTING FACTS FOR ALL EXAMS
BRAIN TEASER
FREE SUBJECT WISE NOTES FOR ALL EXAMS
कवि और कहानीकार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!